[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोर्ट परिसर में मंदिर तोड़ने का विरोध:वकीलों ने राष्ट्रीय लोक अदालत में सहयोग से किया इनकार, 25 दिन से कार्य बहिष्कार जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

कोर्ट परिसर में मंदिर तोड़ने का विरोध:वकीलों ने राष्ट्रीय लोक अदालत में सहयोग से किया इनकार, 25 दिन से कार्य बहिष्कार जारी

कोर्ट परिसर में मंदिर तोड़ने का विरोध:वकीलों ने राष्ट्रीय लोक अदालत में सहयोग से किया इनकार, 25 दिन से कार्य बहिष्कार जारी

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में न्यायालय परिसर में स्थित बालाजी मंदिर को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। न्यायालय प्रशासन द्वारा 14 अगस्त की रात 11 बजे मंदिर को हटाने का निर्णय लिया गया था और मंदिर को तोड़े जाने के विरोध में अभिभाषक संघ ने 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी।

वकीलों के इस आंदोलन को मुंशीगण, टाइपिस्ट और अन्य कर्मचारियों का भी समर्थन मिल रहा है। सभी ने 25 दिनों से काम बंद रखा है। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रामजीलाल सैनी और महासचिव दीपेंद्र कुमार भारद्वाज ने कहा कि जब तक मामले का समाधान नहीं होगा, न्यायिक कार्य बंद रहेंगे। संघ ने एक और निर्णय लेते हुए 13 सितंबर को होने वाली तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में भी सहयोग न करने का फैसला किया है। वकीलों का कहना है कि वे अपनी मांगों पर अडिग हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77