[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमद् भागवत कथा कल से चिड़ावा में:कलश यात्रा से होगी शुरुआत, पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी करेंगे कथा वाचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीमद् भागवत कथा कल से चिड़ावा में:कलश यात्रा से होगी शुरुआत, पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी करेंगे कथा वाचन

श्रीमद् भागवत कथा कल से चिड़ावा में:कलश यात्रा से होगी शुरुआत, पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी करेंगे कथा वाचन

चिड़ावा : चिड़ावा में पितृ पक्ष के अवसर पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 10 सितंबर से शुरू होगा। बामनवासिया परिवार द्वारा आयोजित यह कथा 16 सितंबर तक चलेगी। कथा का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा से होगा। यात्रा श्री कल्याण प्रभु मंदिर से पूजन के बाद कथा स्थल तक जाएगी। कथा का वाचन दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित वाणी भूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी करेंगे। कथा के मुख्य यजमान कलावती देवी और रामअवतार शर्मा हैं।

कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। कथा स्थल पुराने पोस्ट ऑफिस के पास है। आयोजक संजय कुमार शर्मा श्योपुरा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कथा में प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों का वर्णन होगा। पहले दिन भागवत महात्म्य, दूसरे दिन महाभारत प्रसंग और कपिल देवहूति संवाद होगा। तीसरे दिन अजामिल कथा और भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई जाएगी। चौथे दिन समुद्र मंथन और श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा होगी। पांचवें दिन भगवान कृष्ण की बाल लीला का वर्णन होगा। छठे दिन महारास और रुक्मिणी विवाह कथा होगी। अंतिम दिन सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की कथा के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा। 17 सितंबर को हवन का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles