चूरू में अचानक जमीन धंसी, 50 फीट गहरा गड्ढा हुआ:देखने के लिए पहुंचे लोग, प्रशासन ने रस्सी लगाकर जगह को सील किया
चूरू में अचानक जमीन धंसी, 50 फीट गहरा गड्ढा हुआ:देखने के लिए पहुंचे लोग, प्रशासन ने रस्सी लगाकर जगह को सील किया
चूरू : चूरू में देखते ही देखते जमीन धंस गई और 50 फीट गहरा गड्ढा हो गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को गड्ढे के पास जाने से रोकने के लिए चारों तरफ रस्सी बांध दी है। घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे सोनपालसर गांव से तीन किलोमीटर दूर स्थित गुसाई जी महाराज की जमीन में हुई।
भाजपा मंडल अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ ने बताया-
सोमवार सुबह सबसे पहले जमीन में दरारें पड़ीं। देखते ही देखते जमीन धंस गई और गहरा गड्ढा बन गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
एसडीएम डॉ. दिव्या चौधरी ने मौके पर विकास अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम को भेजा। फिलहाल जमीन धंसने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, मामले की जांच की जा रही है।
नायब तहसीलदार प्रहलाद राय पारीक ने बताया-
गांव के सरपंच पूर्णनाथ सिद्ध और ग्रामीणों को गड्ढे के आसपास न जाने की हिदायत दी गई है। आसपास के लोगों को अलर्ट कर दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है।
घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें …



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2041612


