झुंझुनूं-चिड़ावा : चिड़ावा में तेज बारिश के साथ गिरे ओले:खेतों में बिछी सफेद चादर, किसानों ने की मुआवजे की मांग
चिड़ावा में तेज बारिश के साथ गिरे ओले:खेतों में बिछी सफेद चादर, किसानों ने की मुआवजे की मांग
झुंझुनूं-चिड़ावा : चिड़ावा के पास सूरजगढ़ क्षेत्र में रविवार देर रात और आज सुबह ओलावृष्टि हुई है। खेतों में ओलों की चादर बिछ गई। तेज अंधड़ के साथ बारिश और फिर ओलों गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। चने के आकार के ओलों से खेत सफेद नजर आए।
आधा दर्जन गांवों में पहुंचा नुकसान
क्षेत्र के स्यालु, घरड, रघुनाथपुरा, घरडू की ढाणी समेत करीब आधा दर्जन गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। गेहूं और जौ की फसल के साथ ही सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है।
किसानों ने की मुआवजे की मांग
अचानक से मौसम में बदलाव आने और फसलों में नुकसान होने से किसान चिंतित और परेशान है। किसान अब राज्य सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
किसानों ने ये कहा
ओले गिरने पर घरडू के किसान शेर सिंह ने कहा कि सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। बेर के आकार के ओले गिरने से सरसों की फलियों के दाने बिखर गए। वहीं स्यालू के किसान पवन का कहना है कि ओलो की बारिश से फसल नुकसान पहुंचा है। गेंहू की फसल आड़ी पड़ गई है। दाने काले पड़ने का डर है। वहीं जौ, चना और सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ हैं। ऐसे में राज्य सरकार को गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलवाना चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045640

