श्रद्धालु को अज्ञात-वाहन ने कुचला:बिल्यू-गोगाजी धाम से लौटते समय हादसा, दोनों पैर टूटे
श्रद्धालु को अज्ञात-वाहन ने कुचला:बिल्यू-गोगाजी धाम से लौटते समय हादसा, दोनों पैर टूटे
सरदारशहर : सरदारशहर में बिल्यू गोगाजी धाम के मेले से लौट रहे राजासर बीकानेर निवासी सांवरमल नायक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सांवरमल के दोनों पैर टूट गए और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद सांवरमल सड़क किनारे करीब एक घंटे तक तड़पते रहे। इस दौरान कई लोग वहां से गुजरे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। रातुसर गांव के सुनिल घिंटाला ने जब घायल को देखा तो उन्हें अपनी गाड़ी में सरदारशहर राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. किशन सिहाग ने सांवरमल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें चूरू हाई सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1677195

