नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पिलानी पुलिस की कार्रवाई
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पिलानी पुलिस की कार्रवाई
पिलानी : झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकित कुमार वाल्मीकि के रूप में हुई है, जो पिछले दो महीने से फरार था। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने दादा-दादी के साथ रहती है, क्योंकि उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। आरोपी अंकित कुमार नाबालिग को बहला-फुसलाकर दो महीने से शोषण कर रहा था। रिपोर्ट दर्ज होने से कुछ दिन पहले आरोपी पीड़िता को सीकर जिले के खाटूश्यामजी भी ले गया, जहां उसने दो दिन तक पीड़िता से दुष्कर्म किया। पीड़िता की दादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विशेष टीम गठित की। संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042443


