[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बस और कार की टक्कर में युवक की मौत:हादसे में तीन घायल, एक की हालत गंभीर; जयपुर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बस और कार की टक्कर में युवक की मौत:हादसे में तीन घायल, एक की हालत गंभीर; जयपुर रेफर

बस और कार की टक्कर में युवक की मौत:हादसे में तीन घायल, एक की हालत गंभीर; जयपुर रेफर

चूरू : चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र के मेलूसर गांव के पास देर रात एक कार और बस की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

हादसे में हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी बलवान (40) की मौत हो गई। कार में सवार सरदारशहर के तीन अन्य लोग विक्रम, पंकज और विनोद घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भालेरी थानाधिकारी फरमान खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक का शव भालेरी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया। घायलों को एंबुलेंस से भालेरी पीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया।

डीबी अस्पताल से विक्रम को जयपुर रेफर किया गया। पंकज को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। विनोद अभी ट्रोमा सेंटर में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।

घायलों के साथियों ने बताया कि चारों एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। वे कंपनी के काम से गोगामेड़ी गए थे। काम निपटाकर सरदारशहर लौटते समय मेलूसर और भालेरी के बीच यह हादसा हो गया। पुलिस ने सरदारशहर के सरकारी अस्पताल में मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22