[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में राजस्थान शिक्षक संघ के चुनाव संपन्न:सर्वसम्मति से बलवान सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष, महेश कुमार शर्मा बने ब्लॉक मंत्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में राजस्थान शिक्षक संघ के चुनाव संपन्न:सर्वसम्मति से बलवान सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष, महेश कुमार शर्मा बने ब्लॉक मंत्री

पिलानी में राजस्थान शिक्षक संघ के चुनाव संपन्न:सर्वसम्मति से बलवान सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष, महेश कुमार शर्मा बने ब्लॉक मंत्री

पिलानी : पिलानी के मोरवा स्थित शहीद कैप्टन धनवन्त सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा पिलानी के चुनाव संपन्न हुए। सर्वसम्मति से बलवान सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष और महेंद्र कुमार शर्मा को ब्लॉक मंत्री चुना गया। नई कार्यकारिणी में अरविंद कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष बने। जोगेंद्र सिंह मंड्रेला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अनिल शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। महिला प्रकोष्ठ में विनिता महिला मंत्री और संजू सांखला महिला उपाध्यक्ष चुनी गईं।

कार्यकारिणी में महिपाल सिंह प्रधानाचार्य, पाबूदान उपसभाध्यक्ष और जगत सिंह सभाध्यक्ष शामिल हुए। मैनपाल को अध्यापक प्रतिनिधि और बलवीर सिंह सोनिया को प्राध्यापक प्रतिनिधि बनाया गया। शारदा वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि, राकेश खेदड़ कम्प्यूटर शिक्षक प्रतिनिधि और राजेश शर्मा पंचायत शिक्षक प्रतिनिधि नियुक्त हुए। विरेंद्र निर्वाण को राज्य प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई।

चुनाव प्रभारी प्रदीप मोदी और पर्यवेक्षक यादराम यादव ने चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया। सुनिल भारद्वाज ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। जिला संगठन मंत्री विनोद कुमार ने ‘अपना विद्यालय-अपना गौरव’ कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विनोद कुमार, बलवान सिंह, महेंद्र शर्मा और सुनिल भारद्वाज ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22