[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व भारती स्कूल सिंघाना की छात्रा यस्मिता ने जीता गोल्ड मेडल, विद्यालय परिसर में हुआ भव्य सम्मान समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

विश्व भारती स्कूल सिंघाना की छात्रा यस्मिता ने जीता गोल्ड मेडल, विद्यालय परिसर में हुआ भव्य सम्मान समारोह

विश्व भारती स्कूल सिंघाना की छात्रा यस्मिता ने जीता गोल्ड मेडल, विद्यालय परिसर में हुआ भव्य सम्मान समारोह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

सिंघाना : शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विश्व भारती स्कूल की कक्षा-4 की छात्रा यस्मिता ने खेलो इंडिया के तहत श्रीगंगानगर में आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यस्मिता की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त करते हुए सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यस्मिता ने अपनी मेहनत और लगन से प्रतियोगिता में बाजी मारी और प्रथम स्थान हासिल किया। इस खुशी के अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्रा के दादा शीशराम और दादी गीता देवी को मंच पर बुलाकर माला पहनाई गई और मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया गया। इसके साथ ही विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

विद्यालय प्राचार्य राकेश लांबा और रजनीश यादव ने इस सफलता पर छात्रा और उसके परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।गोल्ड मेडल विजेता छात्रा यस्मिता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच और विद्यालय स्टाफ को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों और कोच ने उन्हें निरंतर प्रेरित किया और सही दिशा दिखाई, जिसके परिणामस्वरूप आज यह उपलब्धि मिली है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक बहादुर सिंह यादव, सचिव उपदेश यादव सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। समारोह का मंच संचालन दलीप कुमार ने किया। सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल दिखाई दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet