[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीम आर्मी का ‘मातृशक्ति जागृति अभियान’ सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भीम आर्मी का ‘मातृशक्ति जागृति अभियान’ सम्पन्न

भीम आर्मी का ‘मातृशक्ति जागृति अभियान’ सम्पन्न

झुंझुनूं : भीम आर्मी द्वारा महिलाओं में सामाजिक व शैक्षिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मातृशक्ति जागृति अभियान’ का प्रथम चरण 22 अगस्त 2025 को सम्पन्न हुआ।

अभियान की शुरुआत 101 वर्षीय बुजुर्ग महिला से आशीर्वाद लेकर की गई। इस दौरान कार्यक्रम का नेतृत्व डा. शकुन सिंह (प्रदेश सचिव, भीम आर्मी राजस्थान) एवं सूरजपाल (पिलानी विधानसभा अध्यक्ष, ASP) ने किया। वहीं संचालन एवं निर्देशन में अनिल घेनवाल (राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य, भीम आर्मी ASP) तथा जितेंद्र हटवाल (प्रदेश संयोजक, भीम आर्मी भारत एकता मिशन) सक्रिय रहे।

अभियान के अंतर्गत झेरली, खुंडिया, खेड़ला, थीरपाली बड़ी, थीरपाली छोटी, बनगोठड़ी, मोरवा, नवां, पिलानी और खेड़ला बास गांवों में महिला जागृति सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं में गांव की बुजुर्ग, शिक्षित एवं नौकरीपेशा महिलाओं को नीला दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य

  • महिलाओं को शैक्षिक एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करना
  • समाज में व्याप्त कुरूतियों व शोषण के खिलाफ आवाज उठाने हेतु जागृत करना

कार्यक्रम में सावित्रीबाई फूले, झलकारी बाई, नांगेली देवी, रमाबाई, फातिमा शेख, व्योमिका सिंह, सोफिया कुरैशी जैसी बहुजन समाज की महान नायिकाओं के संघर्ष व योगदान पर विशेष प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ASP व भीम आर्मी चीफ) और विनय रतन सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी भारत एकता मिशन) के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet