[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ उपचुनाव में भाजपा की सविता शर्मा 44 वोट से जीती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ उपचुनाव में भाजपा की सविता शर्मा 44 वोट से जीती

नवलगढ़ उपचुनाव में भाजपा की सविता शर्मा 44 वोट से जीती

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : नगरपालिका वार्ड 10 उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी। भाजपा प्रत्याशी सविता शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिता शर्मा को 44 वोटों से मात देकर जीत दर्ज की। यह सीट कांग्रेस पार्षद उर्मिला चोटिया के निधन के बाद खाली हुई थी।

कुल 1191 मतदाताओं में से 823 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नतीजों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी को 431 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 387 वोट प्राप्त हुए। वहीं 5 वोट नोटा के खाते में गए।

मतगणना के पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी आगे रहीं और उन्हें 226 वोट मिले, जबकि भाजपा को 214 वोट प्राप्त हुए। हालांकि, दूसरे राउंड में भाजपा ने जोरदार वापसी की और सविता शर्मा को 217 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 161 वोट मिले। इस तरह भाजपा ने निर्णायक बढ़त लेकर जीत हासिल की।

विजयी घोषित होने के बाद एसडीएम सुनील कुमार झींगोनिया ने भाजपा प्रत्याशी सविता शर्मा को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजयी जुलूस निकाला।

मतगणना स्थल तहसील परिसर में प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस उपचुनाव के नतीजों से भाजपा को नवलगढ़ पालिका में मजबूती मिली है।

विजय जुलूस के मौके पर पालिकाध्यक्ष राजकुमार सैनी, भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष गौतम खण्डेलवाल, विक्रमसिंह गहलोत, पार्षद हरि सिंह सोलंकी, रामेश्वर, आमिन, इरफान जिंदरान, मुकेश भगेरिया, दिनेश भगेरिया, रमेश दीक्षित, रामप्रसाद जांगिड़ सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet