मुरली मनोहर चोबदार को मिला राजीव गांधी समरसता अवार्ड
जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में स्काउट गाइड के प्रधान का सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़/जयपुर : अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से भारत स्काउट गाइड के प्रधान मुरली मनोहर चोबदार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस 20 अगस्त (सद्भावना दिवस) पर आयोजित समारोह में राजीव गांधी समरसता अवार्ड से सम्मानित किया गया।
रोटरी भवन, जयपुर में हुए इस भव्य आयोजन में अतिथियों ने उन्हें शाॅल, साफा और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. जोशी और डॉ. जीतेन्द्र सिंह (पूर्व केबिनेट मंत्री, राजस्थान) रहे, जबकि डॉ. हुकुमचंद वैध और श्याम सुंदर पारीक मंचासीन रहे। संस्था के सचिव एडवोकेट कुलदीप शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुरली मनोहर चोबदार विभिन्न सामाजिक व साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े हैं। वे भारत स्काउट गाइड के प्रधान, अलायंस क्लब के पूर्व प्रांतपाल, संजीवनी के कोषाध्यक्ष और शब्दाक्षर संस्था के जिला संगठन मंत्री हैं। हाल ही में उन्हें लोकदेवता रामदेव नेत्रकुंभ 2025 में सेवा सम्मान भी प्राप्त हुआ था।
उनके इस सम्मान पर डॉ. दयाशंकर जांगिड, गंगाधर सिंह सुण्डा, रामावतार सबलानिया, कैलाश चोटिया, जगदीश प्रसाद जांगिड, पंकज शाह, मनोज कुमार रूनला, अर्जुनसिंह सांखणिया, शीशराम डूडी, सुहित पाडिया, सीताराम घोडे़ला, जनार्दन घोडे़ला, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, रमाकांत सोनी, मेजर डीपी शर्मा, अनिल कुमार बिरोलिया और महेंद्र सैनी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी।