[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर के गगोर गांव में मिला शव:मूंग के खेत पड़ा था, नहीं हो पाई शिनाख्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर के गगोर गांव में मिला शव:मूंग के खेत पड़ा था, नहीं हो पाई शिनाख्त

सादुलपुर के गगोर गांव में मिला शव:मूंग के खेत पड़ा था, नहीं हो पाई शिनाख्त

सादुलपुर : चूरू जिले के सादुलपुर थाना क्षेत्र के गगोर गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर थाना अधिकारी राजेश सिहाग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गांव निवासी नरेंद्र सांगवान ने बताया कि वह सुबह दिलबाग के खेत में मूंग की फसल की देखभाल के लिए गए थे। खेत की सीमा पर उन्हें कुछ पड़ा दिखाई दिया। नजदीक जाकर देखा तो एक युवक का शव था।

पुलिस के अनुसार शव करीब 3-4 दिन पुराना है। शव की स्थिति खराब होने के कारण चेहरे की पहचान नहीं हो पा रही है। हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार ने एंबुलेंस की मदद से शव को राजकीय रेफरल अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए उसके कपड़ों और जूतों के आधार पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22