[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्मार्ट मीटर के खिलाफ चिड़ावा में विरोध:बुधवार को बाजार बंद, व्यापारियों ने किया समर्थन, बिल बढ़ने से लोग नाराज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्मार्ट मीटर के खिलाफ चिड़ावा में विरोध:बुधवार को बाजार बंद, व्यापारियों ने किया समर्थन, बिल बढ़ने से लोग नाराज

स्मार्ट मीटर के खिलाफ चिड़ावा में विरोध:बुधवार को बाजार बंद, व्यापारियों ने किया समर्थन, बिल बढ़ने से लोग नाराज

चिड़ावा : चिड़ावा में स्मार्ट मीटर के विरोध में बुधवार को बाजार बंद रहेगा। स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति ने इस बंद का आह्वान किया है। मंगलवार को समिति के प्रतिनिधि मंडल ने शहर के मुख्य बाजार में दुकानदारों से मुलाकात की। सुशील डांगी श्योपुरा के नेतृत्व में कपिल कटेवा काशी, करण लामोरिया, विकास बुडानिया, धर्मेन्द्र और राजपाल सहित कई सदस्य मौजूद थे। व्यापारियों ने बंद का समर्थन करने का आश्वासन दिया।

लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल में अचानक वृद्धि हुई है। समिति के सदस्यों का कहना है कि यह विरोध सरकार और बिजली विभाग तक जनता की आवाज पहुंचाने का प्रयास है। वे स्मार्ट मीटर हटाकर पारंपरिक मीटर लगाने की मांग कर रहे हैं।

व्यापारियों का मानना है कि बढ़े हुए बिजली बिल से उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बुधवार को बाजार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देगी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin