[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि:भाजपा किसान मोर्चा ने दीप जलाकर किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि:भाजपा किसान मोर्चा ने दीप जलाकर किया नमन

सादुलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि:भाजपा किसान मोर्चा ने दीप जलाकर किया नमन

सादुलपुर : सादुलपुर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खीचड़ सहित पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खीचड़ ने कहा कि नेताजी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया। नेताजी का “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा आज भी प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी और जिला प्रवक्ता निखिल सांगवान शामिल थे। पूर्व जिला परिषद सदस्य सूबेदार कर्ण सिंह श्योराण और सेवानिवृत्त प्राचार्य मनोज सिंह भी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने नेताजी को भारत माता का सच्चा सपूत बताते हुए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles