[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

MLA बालमुकुंद आचार्य ने मुस्लिम युवक से कहा-वंदे मातरम् बोलो:मना किया तो बोले- इनकी मानसिकता देश के खिलाफ, ये इनका परिचय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

MLA बालमुकुंद आचार्य ने मुस्लिम युवक से कहा-वंदे मातरम् बोलो:मना किया तो बोले- इनकी मानसिकता देश के खिलाफ, ये इनका परिचय

MLA बालमुकुंद आचार्य ने मुस्लिम युवक से कहा-वंदे मातरम् बोलो:मना किया तो बोले- इनकी मानसिकता देश के खिलाफ, ये इनका परिचय

जयपुर : जयपुर में हवामहल सीट से विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह एक अवॉर्ड समारोह में मंच से ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ का नारा लगवा रहे थे। इस दौरान सामने बैठे लोगों में एक मुस्लिम युवक ने वंदे मातरम् का नारा नहीं लगाया। इस पर विधायक भड़क गए।

विधायक ने कहा- यह व्यक्ति अपना परिचय खुद दे रहा है कि मैं वंदे मातरम् नहीं बोलूंगा। ‘भारत माता की जय’ नहीं बोलूंगा। देश का खाऊंगा, देश में रहूंगा। लेकिन देश के हित में कभी चर्चा नहीं करूंगा। यह इनका परिचय है। इसलिए इस बात को आप लोग भी समझें।

बालमुकुंद आचार्य ने कहा-आज भी देश में कुछ इस मानसिकता के लोग हैं। जो इस देश में रहते हैं, लेकिन देश के खिलाफ रहते हैं।

बालमुकुंद आचार्य रविवार को देशभर से आए टॉप मोस्ट 50 स्कूल डायरेक्टर और 100 टीचर्स के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह समारोह जयपुर के होटल में आयोजित हुआ था।

दूसरी दुनिया से आए हो क्या?

विधायक ने सामने बैठे लोगों में मुस्लिम युवक की ओर इशारा करके कहा- भाई साहब बाहर से आए हो क्या? आप.. यह पीछे नीली शर्ट वाले… आप बाहर से आए हो क्या? दूसरी दुनिया से आए हो क्या?

विधायक ने फिर नारा लगवाया, बोलो वंदे मातरम्। युवक ने नारा नहीं लगाया तो विधायक ने कहा- कहां से आए हैं यह लोग। अरे! देश के नहीं हो क्या? कहां से आए हो? क्या नाम है आपका?

इस पर युवक ने अपना नाम बताया। विधायक ने फिर कहा- कहां से आए हो? युवक ने कहा- महाराष्ट्र से। विधायक ने फिर नारा लगवाया वंदे मातरम्, भारत माता की जय।

आपको धरती और भारत में विश्वास नहीं

बालमुकुंद आचार्य ने कहा- वंदे मातरम् का मतलब क्या होता है। मेरी मां को, मेरी धरती माता को, मैं वंदन करता हूं। प्रणाम करता हूं। नमन करता हूं। आपको धरती और भारत में विश्वास नहीं है। तिरंगे में विश्वास नहीं है।

विधायक ने फिर नारा लगवाया। भारत माता की जय… वंदे मातरम्…। नहीं बोलेंगे साहब। आज भी देश में कुछ इस मानसिकता के लोग हैं। जो इस देश में रहते हैं, इस देश का खाते हैं। लेकिन देश के खिलाफ उगलते हैं। देश के खिलाफ रहते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77