[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांधी चौक पर अखण्ड भारत दिवस मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गांधी चौक पर अखण्ड भारत दिवस मनाया गया

विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल ने बनाया अखण्ड भारत का चित्र

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल की ओर से गांधी चौक, ताल बाजार में अखण्ड भारत दिवस मनाया गया। इस मौके पर बजरंग दल जिला संयोजक सुशील प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अखण्ड भारत का चित्र बनाकर भारत माता को नमन किया।

कार्यक्रम में प्रजापति ने कहा कि महाभारत काल से लेकर आज तक भारत की संस्कृति अखण्ड रही है। उन्होंने कहा कि हिमालय पर्वत, जम्बूद्वीप और हिन्दू महासागर भारत की प्राचीन पहचान के प्रतीक हैं, जिन्हें विदेशी आक्रांताओं और अंग्रेजों ने बदलने का षड्यंत्र रचा। भारत की राष्ट्रीय अखंडता और सहिष्णुता का आधार हिन्दू समाज है।

प्रांत परियोजना सह प्रमुख योगेन्द्र कुण्डलवाल ने इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि समय-समय पर चंपा, कंबोडिया, जावा, थाईलैंड, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, तिब्बत, श्रीलंका, बर्मा, पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत से अलग होते गए। आज भी भारत को जाति व भाषा के नाम पर तोड़ने की साजिश रची जा रही है।

इस अवसर पर जिला विधि प्रमुख पंकज बावलिया, जिला सुरक्षा प्रमुख पिन्टु कुमावत, नगर अध्यक्ष अशोक सैनी, नगर संयोजक प्रवीण शर्मा, सेवा प्रमुख श्यामसुंदर पाटोदिया, निवर्तमान पार्षद अशोक प्रजापति, विनोद जांगिड सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल व परिषद् के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles