सुजानगढ़ में तिरंगा रैली निकाली:भारत माता की झांकी सजाई, देशभक्ति के नारे लगाए
सुजानगढ़ में तिरंगा रैली निकाली:भारत माता की झांकी सजाई, देशभक्ति के नारे लगाए

सुजानगढ़ : हर घर तिरंगा अभियान के तहत सुजानगढ़ में गुरुवार को शहर के वेंकटेश्वर मन्दिर से स्टेशन रोड होते हुए गांधी चौक तक तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं, कई संस्थाओं सहित हजारों स्कूली बच्चों ने भाग लिया। रैली में सबसे आगे भारत माता की झांकी सजाई गई थी। रैली में करीब एक दर्जन डीजे पर युवा देशभक्ति गीतों पर नाचते गाते चल रहे थे। रैली का कई जगह लोगों ने स्वागत किया। स्कूली बच्चों ने वन्देमातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए। गांधी चौक में राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ।

ये रहे मौजूद
तिरंगा रैली में पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, सुजानगढ़ प्रधान मनभरी देवी, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच, वैद्य भंवरलाल शर्मा, बुद्धिप्रकाश सोनी, नरेंद्र भाटी, ओमप्रकाश तूनवाल, पार्षद दीनदयाल पारीक, रिछपाल बिजारणियां, पुरुषोत्तम शर्मा, मनीष दाधीच, कमल दाधीच, मनोज पारीक, पंकज घासोलिया, अमित मौसूण, गणेश मंडावरिया, मनीष गोठड़िया, प्रेमप्रकाश स्वामी, सुरेश अरोड़ा, अरविन्द सोनी, विनोद सेन, नरेंद्र गुर्जर, प्रकाश मायछ, गंगाधर लाखन, शर्मिला सोनी, यशोदा मटोलिया, चंद्रप्रभा सोनी सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।