[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आसिफ जलालसर बने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

आसिफ जलालसर बने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव

आसिफ जलालसर बने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शोयब अली खान

फतेहपुर : हाल ही युवा कांग्रेस राजस्थान द्वारा घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में फतेहपुर विधानसभा के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस सीकर के जिला उपाध्यक्ष आसिफ जलालसर को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बताते चलें कि आसिफ जलालसर 2015 से युवा कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं संगरिया विधायक अभिमन्यु पुनिया के करीबी माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति पर माननीय सांसद बृजेंद्र ओला, विधायक हाकम अली खान, सीकर सभापति जीवन खान, प्रधान महिपाल नेहरा, पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ, नगर परिषद के उपसभापति अजय रिणवा ने बधाई संदेश दिया। उनकी नियुक्ति से फतेहपुर समेत शेखावाटी अंचल के युवाओं में खुशी का माहौल बना हुआ है।

Related Articles