[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

330 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा:ओजटू में शहीद सुरेंद्र सिंह धतरवाल को श्रद्धांजलि, चनाना से गाेवला तक भी निकली रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

330 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा:ओजटू में शहीद सुरेंद्र सिंह धतरवाल को श्रद्धांजलि, चनाना से गाेवला तक भी निकली रैली

330 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा:ओजटू में शहीद सुरेंद्र सिंह धतरवाल को श्रद्धांजलि, चनाना से गाेवला तक भी निकली रैली

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : चिड़ावा के ग्राम पंचायत ओजटू में रविवार को एक विशेष तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भगवान सत्यनारायण मंदिर से शुरू होकर शहीद सुरेंद्र सिंह धतरवाल के समाधि स्थल तक पहुंची। यात्रा में 330 फीट लंबा तिरंगा मुख्य आकर्षण रहा। यात्रा में चिड़ावा क्षेत्र के पूर्व सैनिक, ग्रामीण और स्कूली बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने शहीद की प्रतिमा पर तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में शहीद के पिता रामस्वरूप धतरवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

समारोह में गौरव सेनानी सेवा समिति झुंझुनू के अध्यक्ष शीशराम डांगी उपस्थित रहे। पूर्व सरपंच ओजटू और पूर्व सैनिक ब्रह्मानंद रोहिल्ला भी मौजूद थे। कप्तान हरलाल डांगी, कैप्टन कुलदीप मान, सूबेदार नन्द किशोर और सूबेदार सुरेंद्र सिंह सहित कई पूर्व सैनिक शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे लगे। बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा भी इस यात्रा का हिस्सा बने। यह तिरंगा यात्रा शहीद सुरेंद्र सिंह धतरवाल को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की गई थी।

चनाना से लोयल तक भी निकली तिरंगा रैली

सुलताना ग्रामीण मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा चनाना से गाेवला के शहीद महिपाल सिंह मूर्ति स्थल तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा समारोह के मुख्य अतिथि विश्वंभर पूनिया थे। झुंझुनू विधानसभा तिरंगा यात्रा सह प्रभारी राजकुमार मूंड, अजय चाहर, मंडल अध्यक्ष राजकुमार जांगिड़, भूमि विकास बैंक झुंझुनू अध्यक्ष शीशराम नेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, रणबीर डूडी, प्रताप झाझड़िया, सुरेश बड़सरा, सुभाष धीवा, विजय कुमार गोवला, संदीप डारा किशोरपुरा, राजीव सोलना, सतबीर डूडी, राजपाल गिडानिया, महेंद्र सेन, दिलीप नेहरा,रविंदर, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles