टोंक छिलरी की गलियों में गूंजा ‘वंदे मातरम’
टोंक छिलरी की गलियों में गूंजा 'वंदे मातरम'
झुंझुनूं : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली। संस्था प्रधान संजू नेहरा की अगुवाई में निकाली गई इस रैली में विद्यार्थियों ने शान के साथ अपने हाथों में तिरंगे लिए और वंदे मातरम, भारत माता की जय जैसे नारे लगाए। गांव का माहौल पूरा देशभक्तिमय हो गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी विद्यार्थियों की आवाज को मजबूत करते हुए नारे लगाए। संस्था प्रधान संजू नेहरा ने बताया कि तिरंगा रैली स्कूल से शुरू हुई। जो मुख्य मार्गों से होते हुए वापिस लौटी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ग्रामीणों को भी जागरूक कर स्वतंत्रता दिवस पर हर घर और हर प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का निवेदन किया जा रहा है। इस बार स्वतंत्रता दिवस को भी और सालों की बजाय अधिक भव्यता से मनाने के लिए स्कूल स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को तैयारी करवाई जा रही है। विद्यार्थी भी अपने स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ रहे है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1972139


