[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा का जनसंपर्क:कार्यकर्ताओं ने किया घर-घर तिरंगा वितरण, 15 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा का जनसंपर्क:कार्यकर्ताओं ने किया घर-घर तिरंगा वितरण, 15 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

सरदारशहर में हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा का जनसंपर्क:कार्यकर्ताओं ने किया घर-घर तिरंगा वितरण, 15 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

सरदारशहर : सरदारशहर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत वार्ड नंबर 18 और 19 में तिरंगा वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर स्वतंत्रता दिवस पर अपनी छतों पर तिरंगा लगाने की अपील की। युवा मोर्चा महामंत्री और तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के विधानसभा संयोजक गुरु धानका ने बताया कि 15 अगस्त को ताल मैदान से गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। गांधी चौक पर 121 फीट के तिरंगे का लोकार्पण होगा। ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझड़िया और पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा शामिल होंगे। जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित और सभापति राजकरण चौधरी भी मौजूद रहेंगे। नगर मंत्री एलडी दानोदिया ने तिरंगा यात्रा और देशभक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में पार्षद प्रत्याशी सुमेरमल धानका, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निरंजन धानका, युवा मोर्चा सदस्य एडवोकेट अमित मेहरा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles