भारत विकास परिषद की फतेहपुर शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह:नरेंद्र शर्मा बने अध्यक्ष, नए पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
भारत विकास परिषद की फतेहपुर शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह:नरेंद्र शर्मा बने अध्यक्ष, नए पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

फतेहपुर : भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार रात्रि को लक्ष्मी गार्डन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा सामूहिक वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। समारोह में भारत विकास परिषद उत्तर-पूर्व प्रांत के अध्यक्ष आर.एस. त्यागी मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। जयपुर और सीकर शाखा के पदाधिकारियों ने स्थानीय इकाई के नवनियुक्त सदस्यों को शपथ दिलाई।
प्रांत अध्यक्ष त्यागी ने नरेंद्र शर्मा को फतेहपुर शाखा अध्यक्ष, सुभाष चंद्र सोनी को शाखा सचिव तथा पवन कुमार केडिया को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके अलावा पांच गतिविधि प्रमुखों की भी नियुक्ति की गई- गिरधारी लाल निर्मल (सेवा प्रमुख), योगेश परासर (संपर्क प्रमुख), राजकुमार वर्मा (संस्कार प्रमुख), द्वारकाप्रसाद शर्मा (पर्यावरण प्रमुख) और श्रीमती निरंजना पारीक (महिला सहभागिता संयोजिका)।
इस अवसर पर शाखा सचिव सुभाष सोनी ने शाखा द्वारा की गई अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में नरेंद्र पारीक शर्मा, कमल जैन, नवीन जैन, डॉ. सौरभ मेहमिया, डॉ. निर्मल शर्मा, प्रेम प्रकाश छकड़ा, किशोर ढांढणिया, जयराम मिश्रा, भानु प्रताप जांगिड़, तरुण गुप्ता, अनुज सराफ, ललित झालानी, अंकित धेलिया, आदित्य शर्मा, एडवोकेट पंकज शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।