[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका दिवस पर बैठक:घर-घर तिरंगा फहराने पर हुई चर्चा, पूर्व मंत्री बोले- लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना उद्देश्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका दिवस पर बैठक:घर-घर तिरंगा फहराने पर हुई चर्चा, पूर्व मंत्री बोले- लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना उद्देश्य

तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका दिवस पर बैठक:घर-घर तिरंगा फहराने पर हुई चर्चा, पूर्व मंत्री बोले- लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना उद्देश्य

सरदारशहर : सरदारशहर में भाजपा नगर मंडल की बैठक रविवार शाम सात बजे पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने की। इस दौरान तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका दिवस पर विस्तार से चर्चा हुई। पूर्व मंत्री रिणवा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना है। उन्होंने बताया कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। इसे घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर गर्व के साथ फहराना चाहिए।

रिणवा ने कार्यकर्ताओं से तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर ‘नमो एप’ पर अपलोड करने का आग्रह किया। बैठक में नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित और ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुरलीधर सैनी मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष मुकेश भामा, युवा मोर्चा विधानसभा संयोजक गुरु धानका और जिला परिषद सदस्य श्योकरण पोटलिया भी मंच पर उपस्थित थे। सभी नेताओं ने घर-घर तिरंगा अभियान, विभाजन विभीषिका दिवस और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की।

साथ ही डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन पवन सैनी ने किया, जबकि नगर अध्यक्ष मुकेश भामा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में पार्षद रामावतार जांगिड़, सुशील प्रजापत, सुमेरमल धानका, मनोज दर्जी, दुनिचंद जोशी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles