[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी:भाजपा ने 35 वार्डों में 1000 तिरंगे बांटने का लिया फैसला, सभी मुख्य मार्गों पर लगाएंगे राष्ट्रीय ध्वज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी:भाजपा ने 35 वार्डों में 1000 तिरंगे बांटने का लिया फैसला, सभी मुख्य मार्गों पर लगाएंगे राष्ट्रीय ध्वज

श्रीमाधोपुर में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी:भाजपा ने 35 वार्डों में 1000 तिरंगे बांटने का लिया फैसला, सभी मुख्य मार्गों पर लगाएंगे राष्ट्रीय ध्वज

श्रीमाधोपुर : जैन धर्मशाला में आज रविवार दोपहर शहर मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रीमाधोपुर शहर मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि तथा मोर्चा-प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला उपाध्यक्ष बनवारी लाल यादव ने बताया कि शहर के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर तिरंगा वितरित करेंगे।

मुख्य मार्गों पर तिरंगा लगाने का फैसला लिया

शहर के सभी 35 वार्डों में प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाया जाएगा। इसके अलावा, शहर के मुख्य मार्गों पर भी तिरंगा लगाने का निर्णय लिया गया है। कुल मिलाकर 1000 तिरंगे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष हरिनारायण महंत, शहर अध्यक्ष नटवर पारीक, शहर महामंत्री विष्णु कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष भीमाराम जाखड़, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सेठी गोठवाल मौजूद रहे।

इसके अलावा, पार्षद रोशन लाल बिजारणिया, श्रवण आचार्य, शिवपाल योगी, सीताराम महंत, महावीर प्रसाद ठठेरा, छाजूराम, गुलशन चौहान, मंत्री केसरी नंदन, चंद्र प्रकाश लोकनाथका, बाबू चौधरी, चुन्नीलाल नायक, प्रकाश जैन सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Related Articles