लक्ष्मणगढ़ में 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा:भाजपा शहर और खुड़ी मंडल की बैठक, तैयारियों पर की चर्चा
लक्ष्मणगढ़ में 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा:भाजपा शहर और खुड़ी मंडल की बैठक, तैयारियों पर की चर्चा

लक्ष्मणगढ़ : हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा शहर मंडल और खुड़ी मंडल की संयुक्त बैठक रविवार को लक्ष्मणगढ़ के एक मैरिज गार्डन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश जलधारी ने की। कार्यक्रम का संचालन तिरंगा यात्रा जिला सह संयोजक अरुण चौधरी ने किया।
बैठक में 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान घर-घर तिरंगा वितरण और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 13 अगस्त को नगर में तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला किया गया।
शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार ने कार्यकर्ताओं से अभियान का संदेश हर घर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प लेने का आह्वान किया। खुड़ी मंडल अध्यक्ष प्रवीण स्वामी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।
बैठक में जयप्रकाश सरावगी, आशाराम टेलर, विनित सोनी, संतोष वाल्मीकि, अयुब बागड़ोदिया, सम्पत चेजारा, रामावतार पंवार, एडवोकेट सज्जन सैनी और कमल शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।