[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बसंत विहार स्थित मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत बच्चों ने तिरंगा राखी बना दिखाई देशभक्ति की अनोखी मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बसंत विहार स्थित मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत बच्चों ने तिरंगा राखी बना दिखाई देशभक्ति की अनोखी मिसाल

बसंत विहार स्थित मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान के तहत बच्चों ने तिरंगा राखी बना दिखाई देशभक्ति की अनोखी मिसाल

सीकर : बसंत विहार में स्थित मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल में नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान के अंतर्गत एक विशेष गतिविधि आयोजित की गई। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने छोटे-छोटे हाथों से तिरंगे रंगों से सजी खूबसूरत राखियाँ बनाई।

इस रचनात्मक पहल का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ भाईचारे और भारतीय संस्कृति की गहराई को सिखाना था। बच्चों ने न केवल तिरंगा राखी बनाई, बल्कि उसे एक-दूसरे की कलाई पर बांधकर रक्षा सूत्र का पावन संदेश भी दिया।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन संस्था प्रधान सुमन लता और अध्यापिका सोनम शर्मा ने किया। दोनों ने बच्चों को तिरंगे के सही उपयोग और राखी बनाने की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दिया। इस आयोजन के माध्यम से न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा मिला, बल्कि स्वच्छता, देशप्रेम और भाईचारे का संदेश भी समाज में गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin