[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 4 हजार महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर:सीएम बोले- यह राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम; अधिकारियों को बांधी राखी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 4 हजार महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर:सीएम बोले- यह राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम; अधिकारियों को बांधी राखी

सीकर में 4 हजार महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर:सीएम बोले- यह राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम; अधिकारियों को बांधी राखी

सीकर : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मंगलवार को सीकर के जिला परिषद सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘सुरक्षा सम्मान कार्यक्रम’ का आयोजन किया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले समारोह में जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहयोगिनियों ने भाग लिया।

सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर से वर्चुअली जुड़कर प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहयोगिनियों को संबोधित किया। सीएम ने प्रदेश की 1 लाख 21 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहयोगिनियों महिलाओं के बैंक खातों में 501 रुपए की राशि ट्रांसफर की। सीकर में 4 हजार से ज्यादा महिलाओं के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए। इस दौरान सीएम ने कहा- यह राशि महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सुरक्षित पोषण पहुंचाने की शपथ लेती हुई महिलाएं।
सुरक्षित पोषण पहुंचाने की शपथ लेती हुई महिलाएं।

विभाग की उपनिदेशक सुमन पारीक ने बताया- कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के प्रति सुरक्षा और सम्मान का संदेश देना था। सभागार में मौजूद महिलाओं ने उत्साह के साथ जिला कलेक्टर, पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को राखी बांधी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी महिलाओं को मिठाई और छाते वितरित किए, जिससे समारोह में खुशी का माहौल और बढ़ गया।

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा- यह आयोजन केवल रक्षाबंधन का उत्सव ही नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। सीकर में इस कार्यक्रम ने महिलाओं में उत्साह जगाया और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा दिया।

कार्यक्रम में मौजूद जिला प्रशासनिक अधिकारी।
कार्यक्रम में मौजूद जिला प्रशासनिक अधिकारी।

Related Articles