[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में पालिका ने जर्जर हवेली को गिराया:प्रशासन ने की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली में मलबा ले गई टीम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में पालिका ने जर्जर हवेली को गिराया:प्रशासन ने की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली में मलबा ले गई टीम

चिड़ावा में पालिका ने जर्जर हवेली को गिराया:प्रशासन ने की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली में मलबा ले गई टीम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में पालिका प्रशासन की ओऱ से जर्जर मकानों और हवेलियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। अधिशाषी अधिकारी रोहित मील के निर्देश पर जेईएन आकाश जांगिड़ के नेतृत्व में टीम सबसे पहले चिड़ावा कॉलेज रोड पर पहुंची। यहां एक वर्षों पुरानी हवेली की दीवार पहले ही ढह गई थी। इस हवेली को करीब एक घंटे में पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद टीम पुरानी नगरपालिका रोड पर सुलतानिया की दुकान के सामने पहुंची।

साहित्यकार डॉक्टर ओमप्रकाश पचरंगिया मार्ग के कोने पर स्थित जर्जर हवेली को जेसीबी की मदद से गिराया गया। दोनों स्थानों से निकले मलबे को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर निस्तारित किया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्रवाई के दौरान हवेलियों के आसपास के रास्तों को बंद रखा गया। जेईएन जांगिड़ ने बताया कि पालिका के सर्वे में शहर के करीब नौ पुराने भवन और हवेलियां जर्जर अवस्था में पाई गई थीं। बरसात के मौसम में हादसों की आशंका को देखते हुए हवेली और मकान मालिकों को तीन नोटिस जारी किए गए थे। इनमें उन्हें स्वयं के स्तर पर जर्जर भवनों को ध्वस्त करने को कहा गया था।

समयावधि पूरी होने के बाद अब चिह्नित मकानों और हवेलियों को गिराने की कार्रवाई की जा रही है। जेईएन जांगिड़ ने यह भी बताया कि डाकोटा मोहल्ले में मकान मालिकों ने मरम्मत करवाने की सूचना दी है। इसलिए वहां के मकानों को फिलहाल नहीं गिराया जाएगा। पालिका दस्ते में जमादार विनोद कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad