[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लड़कियों को छेड़ने वाला मनचला युवक गिरफ्तार:मेले में आने वाली युवतियों को कर रहा था परेशान, शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लड़कियों को छेड़ने वाला मनचला युवक गिरफ्तार:मेले में आने वाली युवतियों को कर रहा था परेशान, शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

लड़कियों को छेड़ने वाला मनचला युवक गिरफ्तार:मेले में आने वाली युवतियों को कर रहा था परेशान, शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू के रतनगढ़ में आयोजित मेले में एक मनचले युवक को लड़कियों से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। पुलिस ने लड़कियों की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तब सामने आई जब मेले में मौजूद लड़कियों ने युवक की हरकतों का विरोध किया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रतनगढ़ तहसील के गांव लोहा निवासी विशाल के रूप में हुई है। आरोपी मेले में आने वाली लड़कियों को लगातार परेशान कर रहा था। लड़कियों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

यह घटना मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने मेले में आने वाले लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। इससे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकेगा।

Related Articles