[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संगठन की दी गई जिम्मेदारी छोटी-बड़ी नहीं होती: अभिनेश महर्षि:राजलदेसर में भाजपा शहर मंडल कार्यकारिणी का परिचय सम्मेलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संगठन की दी गई जिम्मेदारी छोटी-बड़ी नहीं होती: अभिनेश महर्षि:राजलदेसर में भाजपा शहर मंडल कार्यकारिणी का परिचय सम्मेलन

संगठन की दी गई जिम्मेदारी छोटी-बड़ी नहीं होती: अभिनेश महर्षि:राजलदेसर में भाजपा शहर मंडल कार्यकारिणी का परिचय सम्मेलन

चूरू : चूरू के राजलदेसर में रविवार को भाजपा शहर मंडल कार्यकारिणी का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता विष्णु भगवान प्रजापत ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने नए पदाधिकारियों का परिचय लिया। उन्हें पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। महर्षि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी जिम्मेदारी छोटी या बड़ी नहीं होती है। संगठन द्वारा दी गई किसी भी जिम्मेदारी को पूरी लगन और मेहनत से निभाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। यहां एक छोटा कार्यकर्ता भी बड़े पद तक पहुंच सकता है। महर्षि ने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है।

भाजपा के पूर्व पालिकाध्यक्ष गोपाल मारू ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को निस्वार्थ भाव से संगठन के लिए काम करना चाहिए। उन्हें अपने क्षेत्र में आमजन के साथ गहरे संबंध बनाने चाहिए। संगठन के हर कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहिए। तभी शहर मंडल को देश और राज्य में विशेष पहचान मिलेगी। सम्मेलन को विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा और गौरीसर मंडल अध्यक्ष सुशील इन्दौरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता पवन बोथरा ने किया।

Related Articles