[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : 02 स्थाई वारन्टियों को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : 02 स्थाई वारन्टियों को किया गिरफ्तार

02 स्थाई वारन्टियों को किया गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस महोदय, अपराध शाखा, राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय, झुन्झुनूं के पत्रांक 1121-51 02 मार्च 2023 के द्वारा वांछित अपराधियों (स्थाई वारंटी, 299 सीआरपीसी में वांछित, उद्घोषित अपराधी व ईनामी अपराधी) की गिरफ्तारी हेतु 01 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी पालना में पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनूं मृदुल कच्छावा, IPS के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला झुन्झुनूं RPS, डॉ. तेजपाल सिंह एवं वृत्ताधिकारी वृत्त झुंझुनूं शहर, शंकरलाल छाबा, RPS के सुपरविजन में मन् थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित निम्न टीम द्वारा 02 स्थाई वारन्टियों को अथक प्रयास से व जयपुर में रह कर लगातार पिछा कर तलाश कर आज 11 मार्च 2023 को दो स्थाई वांरटियो ज्ञान प्रकाश व उर्मिला देवी को जनता कॉलोनी जयपुर व खोली रोड़ गोरधन धाम लुणियावास से गिरफ्तार किया गया है, जिनको न्यायालय झुन्झुनू में पेश किया जावेगा।

गठित टीम के द्वारा किये गये प्रयासः गठीत टीम द्वारा दिनांक 10 मार्च 2023 को सूत्र सूचना के आधार पर वारंटी की तलाश हेतु टीम को जयपुर रवाना किया गया। सूत्र सूचना के आधार पर वारंटी का उदयपुरवाटी ईलाके में पहुंचना जानकारी में आने पर टीम को पिछे पिछे उदयपुरवाटी रवाना किया गया। तत्पश्चात वारंटी का जयपुर की और जाना जानकारी में आया। इस पर टीम भी जयपुर के लिये रवाना हुई वहा पहुंच तलाश की गई। रात्रि मुकीम जयपुर रह कर वारंटी की तलाश की गई। उसके बाद 11 मार्च 2023 को अल सुबह वांरटियो की तलाश कर वारंटी ज्ञान प्रकाश पुत्र रिछपाल जाति स्वामी निवासी बिंजूसर थाना सदर झुन्झुनूं को जनता कॉलोनी जयपुर तथा वारंटी की पत्नी वांछित वारंटी उर्मिला देवी पत्नी ज्ञान प्रकाश जाति स्वामी निवासी बिंजूसर थाना सदर झुन्झुनूं को खोली रोड़ गोरधन धाम लुणियावास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा महिला वारंटी को हमराह जाप्ते से रेखा मकानि 1225 थाना सदर को सुपूर्द किया गया। गठित टीम द्वारा 02 वारंटियो को अथकप्रयास व लगातार पिछा करते हुये गिरफ्तार किया गया हैं। जो इनका कार्य सराहनिय हैं।

गठित टीम :
मृदुल कच्छावा, IPS जिला पुलिस अधीक्षक झुन्झुनू
ज्ञान प्रकाश पुत्र रिछपाल जाति स्वामी निवासी बिंजूसर थाना सदर झुन्झुनूं जिला झुन्झुनूं
उर्मिला देवी पत्नी ज्ञान प्रकाश जाति स्वामी निवासी बिंजूसर, थाना सदर, जिला झुन्झुनू
थानाधिकारी, थाना सदर झुन्झुनूं

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet