[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में पुरानी हवेली का आधा हिस्सा ढहा:सड़क और पड़ोसियों के घर पर गिरा मलबा, बड़ा हादसा टला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में पुरानी हवेली का आधा हिस्सा ढहा:सड़क और पड़ोसियों के घर पर गिरा मलबा, बड़ा हादसा टला

फतेहपुर में पुरानी हवेली का आधा हिस्सा ढहा:सड़क और पड़ोसियों के घर पर गिरा मलबा, बड़ा हादसा टला

फतेहपुर : फतेहपुर के हिसारिया चौक में गुरुवार शाम 6 बजे एक सैकड़ों वर्ष पुरानी हवेली का आधा हिस्सा ढह गया। मलबा मुख्य सड़क और पड़ोसियों के घर पर गिरा। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मोहल्ले केआशीष हिसारिया ने बताया कि इस हवेली में पहले से ही बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी थीं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर इसे गिराने का आग्रह किया था। लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

हवेली के जर्जर होने के कारण आसपास रहने वाले लोग लगातार भय में जीवन बिता रहे थे। हवेली का बचा हुआ आधा हिस्सा भी खतरनाक स्थिति में है। इसमें भी बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं और यह किसी भी समय गिर सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द ही इस हवेली के बचे हिस्से को नहीं गिराया तो बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin