[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंदिर में पुजारी पर कुल्हाड़ी से हमला:विप्र फाउंडेशन नेआरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मंदिर में पुजारी पर कुल्हाड़ी से हमला:विप्र फाउंडेशन नेआरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

मंदिर में पुजारी पर कुल्हाड़ी से हमला:विप्र फाउंडेशन नेआरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

चिड़ावा : मुकुंदगढ़ के श्याम मंदिर में पुजारी और उनके पुत्र पर हुए हमले के मामले में विप्र फाउंडेशन ने चिड़ावा में उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया को सौंपा है। फाउंडेशन ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत कार्रवाई की मांग की है।

मामला 25 जुलाई 2025 का है। चुड़ी अजीतगढ़ स्थित श्याम मंदिर के पुजारी संतोष कुमार शर्मा और उनके पुत्र अमित पर मंदिर में पूजा के दौरान कालु, विकास वर्मा, रणजीत वर्मा, मोनू वर्मा और उनके 2-3 साथियों ने हमला किया था। आरोपियों ने कुल्हाड़ी और लोहे के पंच से हमला किया जिससे पुजारी के सिर पर गंभीर चोट आई और उन्हें 17 टांके लगे। पुजारी के पुत्र अमित के भी सिर और हाथ में चोटें आईं।

फाउंडेशन ने अपने ज्ञापन में कहा कि मुकुंदगढ़ थानाधिकारी ने इस मामले में सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि यह जान से मारने की कोशिश का मामला है।

इस दौरान सुभाष शर्मा, विजय शर्मा, राजेश नातवाल, राधेश्याम शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, रजनीकांत मिश्रा, पवन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, राजेश शर्मा रामजी, राजू शर्मा, राधेश्याम सुखाड़िया, रवि पचेरीवाला, नरेंद्र, विक्रांत शर्मा, अजय चौमाल, दीपक कौशिक, अमित शर्मा, विक्रम शर्मा, गौतम पलड़िया, विशाल महमिया, महेश शर्मा, मदनलाल, शिव कुमार, कन्हैया लाल, सुशील बीगोदना, शुभराम शर्मा सहित विप्र बंधु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin