[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टेट हाईवे पर टूटकर गिरा 11 केवी बिजली लाइन का तार, रोड़वेज ड्राइवर ने बिजली विभाग को सूचना देकर करवाई बिजली सप्लाई बंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्टेट हाईवे पर टूटकर गिरा 11 केवी बिजली लाइन का तार, रोड़वेज ड्राइवर ने बिजली विभाग को सूचना देकर करवाई बिजली सप्लाई बंद

स्टेट हाईवे पर टूटकर गिरा 11 केवी बिजली लाइन का तार, रोड़वेज ड्राइवर ने बिजली विभाग को सूचना देकर करवाई बिजली सप्लाई बंद

खेतड़ी : खेतड़ी से जयपुर जाने वाले स्टेट हाईवे 13 पर गुरुवार को 11 केवी बिजली लाइन का तार टूट कर गिर गया। इस दौरान रोडवेज ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। सड़क पर तार गिरने से दो ओर वाहनों की लाइन लग गई। रोड़वेज बस ड्राइवर रंवा निवासी चालक रामसिंह गुर्जर, अर्जून कोचिंग संस्थान निदेशक भीम सिंह गुर्जर ने बताया कि वह करीब 11 बजे खेतड़ी आगार की बस लेकर जयपुर जा रहा था। जब वह पपुरना पंचायत की बंधा की ढाणी के पास पंहुचा तो सड़क के ऊपर से गुजर रही एक 11 केवी बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर आ गिरा।

इस दौरान ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए बस को सड़क किनारे खड़ा कर दोनों ओर से आने वाले वाहनों को रूकवाया। इसके बाद बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली सप्लाई को बंद करवाया। उन्होंने बताया कि बस में 40 सवारिया बैठी हुई थी। यदि बिजली का तार बस के सम्पर्क में आता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क पर बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।

इस दौरान सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा बिजली का तार सड़क से हटाकर वाहनों को निकाला गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में बिजली लाइन में स्पार्किंग होने से तार टूट जाते हैं। ऐसे में किसी प्रकार के घटना होने पर तुरंत बिजली विभाग को सूचित करने का आह्वान किया है। वहीं बरसात के मौसम में बिजली के पोल से दूरी बनाकर रखने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin