[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीआरपीएफ के सैनिक अर्जुन सिंह की सैनिक समान से अंत्येष्टि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सीआरपीएफ के सैनिक अर्जुन सिंह की सैनिक समान से अंत्येष्टि

सीआरपीएफ के सैनिक अर्जुन सिंह की सैनिक समान से अंत्येष्टि

बुहाना : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स में जमू एंड कश्मीर में कार्यरत सैनिक अर्जुन सिंह का बुधवार को धूलवा गांव में सैनिक समान से अंत्येष्टि की गई। गार्ड इंचार्ज कुलदीप सिंह के नेतृत्व में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी। बुहाना नगर पालिका के अध्यक्ष दशरथ सिंह तंवर, पंचायत समिति सदस्य राजपाल सिंह, कार्यवाहक थाना प्रभारी उमराव जाट, सरपंच गिरधारीलाल, परिजनों, ग्रामीणों एवं आस-पास के लोगों ने जवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स में जमू एंड कश्मीर में एएसआइ पद पर कार्यरत सैनिक अर्जुन सिंह पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से बीमार थे और उनका इलाज जमू-कश्मीर के अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। जवान का शव बुधवार सुबह बुहाना थाने पहुंचा। बुहाना पुलिस थाना से धूलवा गांव तक युवाओं ने सैनिक समान में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का समापन धूलवा गांव में पहुंच कर हुआ। इस दौरान सैनिक अर्जुन सिंह अमर रहे के नारे लगाए। उनके ज्येष्ठ पुत्र ने मुखाग्नि दी।

गमगीन हुआ माहौल

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स सैनिक अर्जुन सिंह का पार्थिव शरीर धूलवा गांव में पहुंचते ही माहौल गमगीन हो उठा। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों पर मानों दुखों का पहाड़ टूट गया। ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उनके परिजनों को ढांढस बधाते रहे। अर्जुन सिंह के दो बेटे प्रवीण सिंह, नवीन सिंह एवं एक बेटी सुषमा है। उनकी पत्नी का नाम सुनीता देवी है। अर्जुन सिंह की ससुराल राजगढ़ है। उनका एक भाई बिशन सिंह है जो गांव में खेती-बा

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin