[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-बुहाना(कुहाड़वास) : बुहाना के कुहाड़वास में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी के चल रहे कार्य में सरिया सीमेंट की हुई चोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंबुहानाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-बुहाना(कुहाड़वास) : बुहाना के कुहाड़वास में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी के चल रहे कार्य में सरिया सीमेंट की हुई चोरी

बुहाना के कुहाड़वास में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी के चल रहे कार्य में सरिया सीमेंट की हुई चोरी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अजय सिंह

झुंझुनूं-बुहाना(कुहाड़वास) : बुहाना के कुहाड़वास में जल जीवन मिशन के तहत बन रही टंकी के निर्माण कार्य के दौरान लोहे के सरिया वह सीमेंट के कट्टे चोरी होने का मामला बुहाना थाने में दर्ज हुआ है। बुहाना थाने में शहजाद पुत्र शब्बीर बलिम निवासी डूंडलोद ने रिपोर्ट दी है कि 3 तारीख को रात्रि करीब 8 बजे वह साइट पर काम कर घर चला गया था। रात को शेरसिंह पुत्र बजरंग लाल निवासी जयमल का बास व मुकेश पुत्र मालाराम गांव रायपुर जाटान आए और तीन चार क्विंटल सरिया व लगभग 10 से 15 कट्टे सीमेंट के गाड़ी में डालकर चोरी करके ले गए। पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker