[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तीन अगस्त को होगा लहरिया तीज महोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

तीन अगस्त को होगा लहरिया तीज महोत्सव

तीन अगस्त को होगा लहरिया तीज महोत्सव

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति आयाम द्वारा आगामी 3 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले लहरिया तीज महोत्सव को लेकर आज मोर मंदिर प्रांगण में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता के दौरान मातृशक्ति संयोजिका अनिता कुमावत ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होगा, बल्कि परंपरा, ज्ञान, भक्ति, शक्ति, आनंद और महिला सशक्तिकरण का संगम होगा। इसका उद्देश्य नवलगढ़ नगर व आसपास की महिलाओं को एक मंच पर लाकर उनकी सृजनशीलता, कार्यकलापों और सपनों को संजोना है, जिससे वे समाज व परिवार में अग्रणी भूमिका निभा सकें।

उन्होंने बताया कि यह “महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए” आयोजित एक विशेष कार्यक्रम है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

गिरिजा मिश्रा ने बताया कि श्रावण मास में शिव-पार्वती के पावन मिलन के प्रतीक रूप में तीज महोत्सव मनाया जाएगा, जिससे भगवान शिव और माता पार्वती को रिझाने का प्रयास किया जाएगा।

बिंदिया जोशी ने कहा कि हम सभी को इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार है और हम हर गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान मातृशक्ति संयोजिका अनिता कुमावत, सह-संयोजिका ममता सैनी, मंजुला रुथंला, श्वेता पारीज्ञक, गिरिजा मिश्रा, इंदु शर्मा, ममता घोड़ेला, संगीता चोटिया, बिंदिया जोशी, पूनम शर्मा, नेहा रुथंला और सरिता रुथंला उपस्थित रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62