[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी स्कूल का बरामद धराशायी:छुट्‌टी होने से बड़ा हादसा टला, मरम्मत कार्य कर रहा मजदूर मलबे में दबने से घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरकारी स्कूल का बरामद धराशायी:छुट्‌टी होने से बड़ा हादसा टला, मरम्मत कार्य कर रहा मजदूर मलबे में दबने से घायल

सरकारी स्कूल का बरामद धराशायी:छुट्‌टी होने से बड़ा हादसा टला, मरम्मत कार्य कर रहा मजदूर मलबे में दबने से घायल

सरदारशहर : झालावाड़ के पिपलोदी में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग ढहने से सात बच्चों की मौत के बाद अब सरदारशहर (चूरू) के हरदेसर गांव में सरकारी स्कूल का जर्जर बरामदा धराशायी हो गया। रविवार होने की वजह से बच्चों की छुट्टी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, मरम्मत कार्य कर रहा एक मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गया, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल का एक हिस्सा काफी जर्जर हो चुका था, जिसकी मरम्मत प्रशासन द्वारा करवाई जा रही थी। इसी दौरान भवनदेसर निवासी मजदूर ख्यालीराम नायक (32) काम कर रहा था। अचानक बरामदा गिर गया और मलबा उसके पैरों पर आ गिरा, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे मलबे से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से राजकीय अस्पताल पहुंचाया।

अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाबूलाल शर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान बरामदा गिरने से मजदूर घायल हुआ है और उसका इलाज जारी है। गनीमत रही कि रविवार का दिन होने के कारण स्कूल में छात्र मौजूद नहीं थे। ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर बरामदा गिरा, वहां आमतौर पर बच्चे खेलते हैं। यदि स्कूल खुला होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जर्जर भवन के अन्य हिस्सों की सुरक्षा को लेकर भी सावधानी बरती जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini