[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में शिक्षिका की मौत पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एडिशनल एसपी ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में शिक्षिका की मौत पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एडिशनल एसपी ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन

सुजानगढ़ में शिक्षिका की मौत पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एडिशनल एसपी ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ तहसील के सारोठिया गांव में एक विवाहिता शिक्षिका की मौत को लेकर ग्रामीण और मृतका के परिजनों ने धरना प्रदर्शन किया। टीचर सुशीला प्रजापत की मौत के मामले में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि सारोठिया गांव में 17 जुलाई को टीचर सुशीला प्रजापत की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार उनके गले पर ब्लेड के निशान और शरीर में जहर पाया गया था।

धरने में शामिल प्रजापत समाज के लोगों ने कहा कि पुलिस अब तक इस मामले में ढिलाई बरत रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सुशीला की हत्या के पीछे उसके ससुराल पक्ष का हाथ है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी दिनेश कुमार सदर थाना पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अनुसंधान के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कारवाई की जाएगी। एडिशनल एसपी के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62