लक्ष्मणगढ़ में शनिवार को हल्की बारिस:उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, तापमान में गिरावट
लक्ष्मणगढ़ में शनिवार को हल्की बारिस:उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, तापमान में गिरावट
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में शनिवार अलसुबह मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई। सुबह से ही रिमझिम फुहारों का दौर जारी रहा। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। आसमान में बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। इससे आगामी समय में और बारिश की संभावना है। बीते तीन दिनों से क्षेत्र में उमस और तीखी धूप का प्रकोप था। सावन मास में भी लोगों को ज्येष्ठ जैसी गर्मी का एहसास हो रहा था। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। यह अगले सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर के अनुसार शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.5 और अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से आमजन ने राहत की सांस ली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2274608


