[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सेना के हवलदार और राष्ट्रीय कबड्डी कोच धर्मेन्द्र नेहरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सेना के हवलदार और राष्ट्रीय कबड्डी कोच धर्मेन्द्र नेहरा

हवलदार धर्मेंद्र नेहरा के सम्मान में भैंसावता से सांवलोद निज निवास तक भव्य तिरंगा यात्रा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

बुहाना : झुंझुनूं जिले के सांवलोद गांव निवासी भारतीय सेना के वीर जवान और राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी प्रशिक्षक (NIS कोच) हवलदार धर्मेन्द्र नेहरा ने लम्बी बीमारी के चलते ड्यूटी के दौरान वीरगति प्राप्त की। वे न केवल एक कुशल सैनिक थे, बल्कि कबड्डी के क्षेत्र में भी उन्होंने अपने समर्पण, अनुशासन और प्रशिक्षण क्षमता से राष्ट्रीय पहचान बनाई थी। धर्मेन्द्र नेहरा ने देश सेवा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपना उल्लेखनीय योगदान दिया। वे एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी और समर्पित कोच रहे, जिन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मार्गदर्शन प्रदान किया। उनकी सेवा और समर्पण की गूंज न केवल सेना के अनुशासित ढांचे में रही, बल्कि खेल जगत में भी गहराई से महसूस की जाती रही है। वीर शहीद हवलदार धर्मेन्द्र नेहरा को अंतिम विदाई देने हेतु तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन 26 जुलाई को प्रातः 7:15 बजे से किया जाएगा। यह यात्रा उनके पैतृक गांव सांवलोद (बुहाना, झुंझुनूं) स्थित निज निवास तक भैंसावता से प्रारंभ होगी। समाज, सेना व खेल जगत से जुड़े सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचकर भारत माता के जयघोष और सम्मान के साथ वीर सपूत को अंतिम विदाई दें। हवलदार नेहरा की वीरगति से न केवल उनके परिवार, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर है। अनेक सैन्य अधिकारी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक और ग्रामीणजन उनकी अंतिम यात्रा में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। देश ने एक ऐसा सपूत खो दिया, जिसने अपने जीवन का हर क्षण राष्ट्र और खेल को समर्पित कर दिया। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियाँ सदैव स्मरण करेंगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22