[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीलगाय के अचानक सड़क पर आने से बाइक फिसली:सरदारशहर के दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर होने पर बीकानेर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

नीलगाय के अचानक सड़क पर आने से बाइक फिसली:सरदारशहर के दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर होने पर बीकानेर रेफर

नीलगाय के अचानक सड़क पर आने से बाइक फिसली:सरदारशहर के दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर होने पर बीकानेर रेफर

सरदारशहर : सरदारशहर में सड़क पर अचानक नीलगाय के आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसा बीकानेर रोड पर रेलवे फाटक से पहले पेट्रोल पंप के पास गुरुवार देर शाम को हुआ। घटना के समय वार्ड 55 निवासी फारूक (30) पुत्र सदीक खान तेली गांव घड़सीसर में मजदूरी करके सरदारशहर लौट रहा था। गांव से निकलते समय रामनिवास (27) पुत्र मघाराम जाट भी उसकी बाइक पर सवार हो गया। दोनों सरदारशहर की ओर जा रहे थे।

सरदारशहर के नजदीक रेलवे फाटक से पहले पेट्रोल पंप के पास सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और फिसल गई। दोनों युवक सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने दोनों घायलों को निजी वाहन की मदद से राजकीय उप जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया।

अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग टीम ने तुरंत घायलों का उपचार शुरू किया। एक घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22