[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर खेल मैदान में नगर पालिका ने लगाए 200 पौधे:लोगों ने एक-एक पौधा गोद लेकर देखभाल की जिम्मेदारी ली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर खेल मैदान में नगर पालिका ने लगाए 200 पौधे:लोगों ने एक-एक पौधा गोद लेकर देखभाल की जिम्मेदारी ली

सादुलपुर खेल मैदान में नगर पालिका ने लगाए 200 पौधे:लोगों ने एक-एक पौधा गोद लेकर देखभाल की जिम्मेदारी ली

सादुलपुर : सादुलपुर नगर पालिका ने हिसार रोड पर स्थित खेल मैदान में 200 पौधे लगाए। इस अवसर पर वार्ड नंबर एक के जयवीर ढाका ने सबसे पहले एक पौधा गोद लिया। उन्होंने पेड़ बनने तक सारी देखभाल की जिम्मेदारी ली। इसके बाद अन्य लोगों ने भी एक-एक पौधा गोद लेकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी स्वीकार की। भाजपा नेता महावीर पुनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल ने सत्ता संभालते ही राजस्थान को हरा-भरा बनाने का लक्ष्य रखा है।

इस वर्ष प्रदेश में 11 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी अभियान के तहत आज 200 पौधे लगाए गए हैं। बारिश के मौसम में और भी पौधे लगाए जाएंगे। राजगढ़ में इस बार कई हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि मौजूद लोगों ने पौधों को गोद लिया है। पालिका द्वारा प्रति सप्ताह पानी की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार आरोड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जयवीर ढाका, भाजपा जिला मंत्री डॉ. कौशल पूनिया, महेंद्र झाझडिया, बनवारी लाल सुनिया, सांवरमल स्वामी, भाजपा नेता महावीर सिंह पूनिया, राजकीय प्राथमिक स्कूल की प्रधानाचार्य उर्मिला और रामवतार बैरासिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22