[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

न्यायिक कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी:रैली निकालकर जताया विरोध, कोर्ट में का ठप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

न्यायिक कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी:रैली निकालकर जताया विरोध, कोर्ट में का ठप

न्यायिक कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी:रैली निकालकर जताया विरोध, कोर्ट में का ठप

चूरू : चूरू में न्यायिक कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश लगातार सात दिन से जारी है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में इन्द्रमणि पार्क से कोर्ट परिसर तक रैली निकाली। न्यायिक कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार स्वामी ने बताया कि यह विरोध राज्य सरकार की ओर से पिछले दो साल से लंबित अधीनस्थ न्यायालय कर्मचारियों के कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।

हड़ताल के कारण न्यायालयों में कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। फरियादियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस थानों में दर्ज प्रकरणों में केवल तारीखें मिल रही हैं। स्वामी ने बताया कि सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। न्यायिक कर्मचारी अपनी वाजिब मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। राज्य सरकार ने दो साल बीतने के बावजूद इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया है। कर्मचारी 18 जुलाई से अनिश्चितकालीन अवकाश पर हैं और धरना प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया है। शुक्रवार को निकाली गई रैली के माध्यम से उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया है।

Related Articles