[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में नाकाबंदी में महाराष्ट्र के युवक को पकड़ा:16.57 लाख कैश और 47 ग्राम सोना बरामद, कीमत करीब 5 लाख रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में नाकाबंदी में महाराष्ट्र के युवक को पकड़ा:16.57 लाख कैश और 47 ग्राम सोना बरामद, कीमत करीब 5 लाख रुपए

पुलिस ने करीब 16 लाख से ज्यादा की हवाला राशि व करीब 5 लाख के सोने के साथ एक आरोपी को दबोचा, महाराष्ट्र निवासी आरोपी युवक मोटरसाइकिल से लेकर आ रहा था हवाला राशि और सोना, पुलिस ने आयकर विभाग को भी दी सूचना

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर जिले की लोसल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान लाखों रुपए का कैश और सोने के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 16 लाख 57 हजार 600 रुपए की नकदी और 47 ग्राम 100 मिलीग्राम सोना जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जयदीप मराठा (26), निवासी सांगली (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। सोने की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस की हिरासत में आरोपी।

लोसल पुलिस ने बताया- मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आरोपी कैश और सोना लेकर लोसल कि तरफ आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने थाने के सामने नाकाबंदी की। इस दौरान एक बाइक सवार युवक को रोककर उससे पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी में युवक के पास से 16.57 लाख रुपए कैश और 47.100 मिलीग्राम सोना बरामद हुआ। आरोपी के पास इनके वैध दस्तावेज नहीं थे।

इसके बाद पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने जब्त कैश और सोने के संबंध में आयकर विभाग को सूचित कर अलग से कार्रवाई शुरू की है। आरोपी से कैश और सोने के बारे में गहन पूछताछ जारी है। युवक से कई और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet