भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित:लक्ष्मणगढ़ के आशुतोष टेलर बने जिला कोषाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित:लक्ष्मणगढ़ के आशुतोष टेलर बने जिला कोषाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
लक्ष्मणगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी ने प्रदेशाध्यक्ष चम्पा लाल गैदर और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की सहमति से यह नियुक्तियां की हैं। लक्ष्मणगढ़ से आशुतोष टेलर को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। टेलर लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं। वे विभिन्न सामाजिक मंचों पर सक्रिय रहे हैं।
कार्यकारिणी में जिले भर के सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। ये सभी कार्यकर्ता ओबीसी वर्ग के बीच भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार करेंगे। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में टेलर की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि नई कार्यकारिणी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042178


