[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में लूट और हमले का मुख्य आरोपी पकड़ा:बोलेरो से रास्ता रोक पीड़ित से छीने थे रुपए, आरोपी न्यायिक हिरासत में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में लूट और हमले का मुख्य आरोपी पकड़ा:बोलेरो से रास्ता रोक पीड़ित से छीने थे रुपए, आरोपी न्यायिक हिरासत में

श्रीमाधोपुर में लूट और हमले का मुख्य आरोपी पकड़ा:बोलेरो से रास्ता रोक पीड़ित से छीने थे रुपए, आरोपी न्यायिक हिरासत में

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर पुलिस ने लूट और हमले के मामले में मुख्य आरोपी देवीलाल (30) को गिरफ्तार किया है। होल्याकाबास निवासी आरोपी से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

घटना 22 दिसंबर 2024 को हुई थी। श्रवण कुमार देवन्दा श्रीमाधोपुर जा रहे थे। हांसपुर अंडर पास के पास एक काली थार और सफेद बोलेरो से आरोपियों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोपियों ने श्रवण के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद उनसे रुपये छीन लिए।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई। टीम ने तकनीकी और आसूचना की मदद से 21 जुलाई 2025 को मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को 22 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

थानाधिकारी विजय सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मामला पुलिस थाना श्रीमाधोपुर में दर्ज है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77