[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : नवयुवक मंडल क्रिकेट क्लब चंद्रपुरा उर्फ तारपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : नवयुवक मंडल क्रिकेट क्लब चंद्रपुरा उर्फ तारपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

नवयुवक मंडल क्रिकेट क्लब चंद्रपुरा उर्फ तारपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेंद्र भाम्बू थे। समारोह की अध्यक्षता सरोज सरपंच पुरोहितों की ढाणी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर कृष्ण गावड़िया, जूथाराम शर्मा, पूर्व सरपंच मूलचंद थोरी, बनवारी लाल पोद्दार उपस्थित थे। खतेहपुरा तथा रसोड़ा के बीच हुए उद्घाटन मैच में टीम खतेहपुरा विजयी रही। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए राजेंद्र भाम्बू ने खेलों को सामाजिक समरसता हेतु अपरिहार्य बताते हुए कहा कि खेल भावना से युवाओं का संतुलित विकास होने के साथ-साथ मानवीय मूल्यों से जुड़ाव होता है।

इस अवसर पर नरेंद्र सोहू, हरिराम शर्मा, सुल्तान स्वामी, मक्खन लाल, सुभाष चंद्र, सीताराम, जगदीश प्रसाद, कपिल, दिनेश सहित पंचायत के लोग, टीमों के खिलाड़ी व बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet