[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेल स्थित कमलेश्वर महादेव मन्दिर में किया अभिषेक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेल स्थित कमलेश्वर महादेव मन्दिर में किया अभिषेक

जेल स्थित कमलेश्वर महादेव मन्दिर में किया अभिषेक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : पवित्र श्रावण माह के द्वितीय सोमवार एव कामिका एकादशी के अवसर पर जिला जेल स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया ।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एव विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा, विप्र फाउंडेशन के जिला संयोजक उमाशंकर महमिया, जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, वि फ़ा के तहसील अध्यक्ष अनिलजोशी एव कृष्ण कुमार पुरोहित ने सहपत्निक जेल स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में पंडित बोबी पांडे के आचार्यत्व में रूद्राष्टाध्यायी के मंत्रों से विधिविधान के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जल दुग्धाभिषेक किया। भगवान शिव का नमक चमक से अभिषेक कर श्रृंगार किया गया और भव्य आरती की गई । इस अवसर पर चंदा शर्मा, दुर्गा महमिया, नीतू जोशी,जेल डीएसपी प्रमोद सिंह राठौड़, कांस्टेबल पुष्पा सहित भक्तगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22